09 Oct 2024
राजकीय कन्या महाविद्यालय व राजकीय महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में महिला नीति के अंतर्गत मंगलवार को दंत चिकित्सा संबंधी जानकारी साझा करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख एवं दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर निकित मदान ने विद्यार्थियों को दंत रोग निदान संबंधी महत्वपूर्ण बातें बताई। डॉ. मदान ने विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं जैसे कि ब्रश करने के सही तरीके, रूट कैनाल ट्रीटमेंट, ऑर्थोडॉन्टिक्स, विजडम टीथ, स्केलिंग, टीथ फिलिंग का व्यवहारिक रूप से अत्यंत सरल और स्पष्ट रूप से समाधान किया। शिविर में अनेक विद्यार्थियों के दांतों का रुटीन चेकअप किया गया। महिला नीति कार्यक्रम के प्रभारी डॉ गोविंद सारस्वत और डॉ. अंजु गावडिया ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. भंवरलाल ड्डी ने किया। इस अवसर पर महविद्यालय के वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. पवन कुमार जांगिड़ व विद्यार्थी उपस्थित थे। शिविर में 70 विद्यार्थियों को लाभ मिला।
विद्यार्थियों को मुख व दंत रोग विशेषज्ञ ने महत्वपूर्ण बातें बताई